द्वारिका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण सफलता पूर्वक पूर्ण किया गया।
https://shuru.page.link/YfFWQ
Kanke, Ranchi | Jun 1, 2025 प्रेस विज्ञप्ति:01.06.2025 द्वारिका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर मे आज द्वारिका अस्पताल निदेशक डॉ.एस.के.निराला के दिशा निर्देश पर निःशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। शिविर मे डॉ.एंटोनी किस्कू ( शिशु रोग विशेषज्ञ )के द्वारा लगभग 65 बच्चों को शारीरिक परीक्षण किया गया जिसमे ज्यादातर बच्चों में विटामिन और पोषक तत्व की कमी पाई गई। डॉ. एंटोनी ने कहा इसके लिए गाय का दूध, दही,पनीर,हरीसब्जियां,दाल सुबह नाश्ते में दलिया आदि आदि सेवन करना जरूरी है इसमें सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं साथ ही अभी बारिश का मौसम चल रहा है।बच्चों को बारिश के पानी से भी बचाना चाहिए एवं बाहर के खाद्य पदार्थ जैसे - समोसा, चाऊमीन,चाट,फ़ुचका आदि खाद्य पदार्थ खाने से परहेज करना चाहिए।