चंदेरी: ग्राम चक सराना में पति ने 40 वर्षीय महिला के साथ की मारपीट
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादिया लाली बाई नायक उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम चक सराना ने बताया कि 20 जुलाई की शाम करीबन 5:00 बजे मेरे पति ने मुझे बेवजह अश्लील गालियां दी जब मैंने गाली देने से मना किया तो उसने मेरे साथ मारपीट की और मुझे जान से मारने की धमकी दी। चंदेरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी