बैतूल नगर: बाजार जा रहे बुजुर्ग साइकिल सहित पुलिया में गिरे, गंभीर रूप से घायल होने पर बैतूल से भोपाल रेफर
मामला बैतूल के आमढाना गांव का है जहां पर एक बुजुर्ग साइकिल से बाजार करने शक्तिगढ़ जा रहा था तभी गांव के पास साइकिल सहित पुलिया में जा गिरा घायल को सामुदायिक अस्पताल की भर्ती किया गया था जहां से सोमवार देर रात जिला अस्पताल लाया गया लेकिन गंभीर होने पर मंगलवार सुबह 9:00 बजे भोपाल रेफर किया गया।