पति से तलाक करवाई, ढाई साल साथ रहा, शादी की बात आई तो मुकर गया; महिला ने युवक पर लगाए आरोप...
ग्वालियर के गोला का मंदिर क्षेत्र में 26 वर्षीय महिला ने एक युवक पर शादी का भरोसा देकर करीब ढाई साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक परिचय के बाद अनुराग जाटव ने उसे शादी का विश्वास दिलाया और उसके पति से तलाक लेने के लिए राजी किया। तलाक के बाद दोनों जडेरूआ कला में किराए के मकान में साथ रहने लगे। आरोप है कि इस दौरान युवक ने शादी करने का भरोसा देकर संबंध बनाए, लेकिन जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया और कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर गोला का मंदिर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।