कोचस: देवरिया मोड के पास ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार मजदूर घायल, किया गया सदर अस्पताल रेफर
Kochas, Rohtas | Oct 10, 2026 कोचस थाना क्षेत्र के डेवढ़िया मोड़ के समीप ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में बाइक सवार 34 वर्षीय मजदूर अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अनिल कुमार चेनारी थाना क्षेत्र के डिहिरिया गांव निवासी नन्हू बिंद के पुत्र हैं। जानकारी के अनुसार, अनिल कुमार कपसिया हाईस्कूल में कारीगर मजदूर के रूप में काम करते हैं। वह बाइक से सब्जी और राशन का सामान खरीदने कोचस आ रहे