नारायणगंज: मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप में मोहनिया पटपरा के 4 युवाओं का चयन
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस मंडला में 4 नवंबर 2026 को हुए साक्षात्कार में मोहनिया पटपरा के पांच आवेदकों में से चार युवाओं का मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप गुड गवर्नेंस कार्यक्रम के लिए चयन हुआ। इन युवाओं को शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली और जनकल्याणकारी योजनाओं की व्यावहारिक जानकारी मिलेगी।