गोरखपुर: मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नकदी व चोरी के उपकरण बरामद
गोरखपुर। शाहपुर थाना पुलिस ने मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के 8,788 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त आला नकब बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार 31 मई और 1 जून की रात आरोपी ने एक मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली थी। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर शाहपुर थाने म