कोरांव: पैतिहा में भूमिधरी जमीन पर कब्जे का आरोप, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही, पीड़ित तहसील का चक्कर काट रहा
कोरांव तहसील क्षेत्र के पैतिहा गांव में भूमिधरी जमीन पर जबरन कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित साहब अली ने अपने सगे भाई मोहर्रम अली पर आरोप लगाया है कि बटवारे के बावजूद उसने उनकी आगे की जमीन पर कब्जा कर लिया है। साहब अली के अनुसार, उन्होंने और मोहर्रम अली ने अपनी पैतृक संपत्ति का बटवारा कर लिया था। मोहर्रम अली ने बैनामे के जरिए पीछे की कुछ जमीन खरीदी है।