मछलीशहर: मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव के समीप; गोदाम से गैस भरवा कर घर जा रहे अधेड़ को युवको ने पिटा
अगहुआ गांव के सुरेश यादव गैस सिलेंडर भरवाने सेमरी स्थिति जनार्दन गैस एजेंसी पर गैस भरवाकर साईकिल से घर लौट रहें थे। रास्ते में बभनियाव गांव के समीप नहर के पटरी पर बने सड़क के रास्ते पर पहुंचे ही थे, वहां पहले से चार युवक मुंह बांध कर खड़े थें। जब तक सुरेश कुछ समझ पाते चारों युवकों ने मारना शुरू कर दिया। इस संबंध में उन्होंने थाने पर तहरीर दी है।