मछलीशहर: सतहरिया में एसबीआई बैंक के पास शुक्रवार शाम को बाइक के धक्के से युवती सहित तीन लोग घायल
औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में काम से छूटने के उपरांत रोहित कुमार 25 व संजीव मौर्या 23 निवासी पहाड़पुर थाना मछलीशहर जो बाइक से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक उक्त स्थान पर पहुंचा ही था तभी सिर पर लकड़ी लिए हुए आ रही मनीषा पटेल 22 निवासी सतहरिया से उनकी बाइक से धक्का लगा गया | जिससे वें तीनों सड़क पर गिर कर घायल हो गए।