सिवनी: मुख्यमंत्री के आगमन से पहले कलेक्टर और एसपी ने किया पॉलिटेक्निक मैदान का निरीक्षण, व्यवस्थाओं के दिए निर्देश
Seoni, Seoni | Nov 10, 2025 सिवनी में आगामी 12 नवम्बर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हितलाभ वितरण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले और पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने सोमवार को पॉलिटेक्निक मैदान का निरीक्षण किया।