पटना ग्रामीण: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय बिहार दौरे की जानकारी दी
बीजेपी कार्यालय में शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे के आसपास मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पीएम मोदी के दो दिवसीय दौरे की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री 29 मई को पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण का शिलान्यास करेंगे।