बुदनी में गांजा बेचने की फिराक में बैठा आरोपी गिरफ्तार, 6.30 किलोग्राम गांजा जप्त।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी बुधनी श्री रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बुदनी के नेतृत्व में थाना बुदनी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
घटना का विवरण –
दिनांक 06/11/2026 को थाना बुदनी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ओवरब्रिज के नीचे रेलवे पटरी के किनारे बुदनी में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर मौजूद है। सूचना पर थाना बुदनी पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा संदेही को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम सुनील कुमार पिता इंदर सिंह कुमार, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम गोंदर, थाना निसिंग, जिला करनाल (हरियाणा) बताया।
विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 06.304 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 03 लाख रुपये है। पुलिस द्वारा उक्त गांजे को विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी सुनील कुमार के विरुद्ध थाना बुदनी में अपराध क्रमांक 492/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गांजा कहां से लाया था ,इस संबंध में अग्रिम विवेचना जारी है ।
सराहनीय भूमिका –
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील ठाकुर, उप निरीक्षक संदीप जाट, उप निरीक्षक राजेश मालवीय, सहायक उप निरीक्षक अशोक कटारिया, प्रधान आरक्षक दीपक, नरेंद्र चौरे, आरक्षक सोनू चौहान, अभिषेक,अनुजयादव थाना बुदनी एवं
आरपीएफ पोस्ट इटारसी - निरीक्षक मनीष पांडे , प्र.आर. राकेश मीणा , प्र.आर आनंद पवार आर संतोष शर्मा, गजराज सिंह , अमित अवस्थी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
#MadhyaPradeshPolice
#mohdept
#igpbhopalrural
#Dig_bhopal_rural_range
#jansampark_sehore
Ashta, Sehore | Nov 9, 2026