कैराना: समाज को एकजुट करने के लिए 18 अक्टूबर से निकाली जाएगी सनातन संदेश यात्रा, कैराना पहुंचे संत संदीप खत्री रविदासाचार्य
Kairana, Shamli | Sep 12, 2026 शनिवार को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास विश्वमहापीठ भारत के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर संत संदीप खत्री रविदासाचार्य के कैराना आगमन पर मोहल्ला आलकलां स्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक प्रवीण चौहान के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उनके साथ आचार्य ज्योतिष सचिन व महिपाल दास भगत भी थे। इस अवसर पर उनका फूल—मालाओं से स्वागत किया।