खरसिया: साइबर जागृति अभियान को देश-विदेश से मिला रिस्पॉन्स, 162 फिल्में हुईं शामिल
रायगढ़ पुलिस की साइबर जागृति लघु फिल्म प्रतियोगिता में 162 प्रविष्टियां मिली हैं, जिसमें रूस से आई फिल्म भी शामिल है। 3 अक्टूबर को विजेताओं की घोषणा होगी और ‘द साइबर ट्रैप’ की विशेष स्क्रीनिंग की जाएगी।