झांसी: प्रेमनगर थाने में त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सीओ सिमरन सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिए निर्देश
Jhansi, Jhansi | Nov 3, 2026 त्योहारों को लेकर प्रेमनगर थाने में पीस कमेटी की बैठक, सीओ सिमरन सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश दरअसल झांसी में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए थाना प्रेमनगर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। मंगलवार देर शाम सात बजे हुई बैठक में सीओ सदर सिमरन सिंह और प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह मौजूद रहे।