राजमहल: महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के एक आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा
राजमहल महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में पत्नी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस संदर्भ में महिला थाना प्रभारी करुणा कुमारी ने शुक्रवार की देर शाम 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिलघुटु निवासी बाबूचंद साहा को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।