कोरांव: कोरांव की समृद्धि ने आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा में 95.5 प्रतिशत अंक हासिल किए, आईएएस बनकर देश सेवा का बताया लक्ष्य
प्रयागराज के सेंट मैरी स्कूल की छात्रा समृद्धि श्रीवास्तव ने हाल ही में घोषित आईसीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में 95.5 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि से प्रयागराज और अपने मूल निवास कोरांव नगर का नाम रोशन किया है। समृद्धि मूल रूप से कोरांव बाजार के डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव की पुत्री हैं।