सेन्हा: लोहरदगा के सेन्हा और सारेंगहातू में प्रशासन ने शांतिपूर्ण होली मनाने के लिए फ्लैग मार्च निकाला
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड में रंगों के महापर्व होली को शांति और सौहार्द के साथ मनाने के उद्देश्य से प्रखंड और पुलिस प्रशासन द्वारा गुरुवार शाम लगभग 4:15 बजे फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च सेन्हा और सारेंगहातू में आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस प्रशासन ने शक्ति प्रदर्शन कर उपद्रवियों को कड़ी चेतावनी दी और आम जनता से मिल-जुलकर त्यौहार मनाने की अपील की।