सेन्हा: उरु गांव में जंगल में मिला ढाई साल के मासूम का शव, पुलिस जांच में जुटी
सेन्हा थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाका उरु गांव में शुक्रवार को लापता हुए ढाई साल के मासूम का शव रविवार शाम 5 बजे गांव से महज डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में मिलने से पूरे गांव में मातम छा गया। मासूम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है।