सेन्हा: सेन्हा में होली पर JSLPS की दीदियाँ हर्बल रंग गुलाल का स्टॉल लगा रही हैं, केमिकलयुक्त रंगों से बचने का संदेश दे रही हैं
होली का पावन पर्व नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। इसी कड़ी में लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में JSLPS की महिला समूह की दीदियों ने एक सराहनीय पहल करते हुए हर्बल रंग और गुलाल बेचने के लिए स्टॉल लगाया है। मंगलवार शाम 4 बजे के करीब प्रखंड कार्यालय के समीप इन महिलाओं ने अपनी पहल की शुरुआत की।