सेन्हा: सेन्हा में भीषण सड़क हादसा, तीन युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से इलाज में देरी
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरदगा गुमला मुख्य पथ पर बक्सिडीपा पेट्रोल पंप के समीप बुधवार शाम करीब 3:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें बाइक और सवारी ऑटो की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सदर अस्पताल लोहरदगा पहुंचाया गया।