Hotel Paradise Mansion Mussoorie के कर्मचारियों का होटल मालिक पर आर्थिक मानसिक उत्पीड़न का आरोप..
जागो ब्यूरो रिपोर्ट:
Hotel Paradise Mansion Mussoorie के कर्मचारियों ने होटल मालिक पर आर्थिक मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। होटल मालिक उत्तर प्रदेश के मेरठ का मूल निवासी बताया जा रहा है।इन कर्मचारियों का कहना है कि मालिक ने होटल को। लीज़ पर दे दिया है लेकिन उनका पुराना बकाया का हिसाब-किताब नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने बताया कि 13 अक्टूबर 2026 को होटल के मालिक द्वारा रात्रि के 12 बजे मेरठ से कुछ गुण्डे भेजे गये,जिन्होने रात्रि में बिना कर्मचारियों को सूचना दिये,होटल के किचन ओर गेट पर ताला लगा दिया, दूसरे दिन पुलिस प्रशासन के द्वारा ताला को खुलवाया गया और मालिक से बात करवाई गयी,जिसमें यह बात हुई थी कि मालिक 19 अक्टूबर 2026 को होटल आयेगा और सभी कर्मचारियों का हिसाब दे दिया जायेगा। लेकिन 19 अक्टूबर को जब मालिक आया तो मालिक अपने साथ बाउंसर लाया ओर मालिक ने हिसाब देने से साफ मना कर दिया और यह कहा गया कि मैं कोई भी हिसाब नहीं करूंगा तुम लोगों को जो भी करना हे कर लो और होटल के किचन ओर गैट पर दुबारा ताला लगा दिया गया।उक्त कर्मचारियों ने उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष नेगी से संपर्क किया है और न्याय की गुहार लगाई है।