मनवीर चौहान ने करा दिया वो बड़ा काम, जिसका दो विधानसभाओं को था इंतजार
उत्तरकाशी जनपद के यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में डांडा गांव छानी से टटाऊ महाविद्यालय तक 2 किलोमीटर मोटर मार्ग और बनाल खड्ड पर 84 मीटर लंबे स्टील गर्डर पुल के निर्माण के प्रथम चरण को शासन से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। भाजपा नेता मनवीर सिंह चौहान के प्रयासों से इस महत्वपूर्ण परियोजना को आगे बढ़ाने की पहल क्षेत्र के लिए अहम मानी जा रही है।
इस पुल और सड़क के निर्माण से बनाल पट्टी के करीब 65 गांवों, ठकराल पट्टी के कई गांवों और विद्यार्थियों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में बड़कोट होकर लंबा चक्कर लगाने वाले छात्र-छात्राओं की दूरी भी कम हो सकती है।
इसके साथ ही, भविष्य में चारधाम यात्रा के दौरान मुख्य मार्ग बाधित होने की स्थिति में यह संपर्क मार्ग वैकल्पिक रास्ते के रूप में उपयोगी साबित हो सकता है। शासन के 28 सितंबर 2026 के पत्र के अनुसार, परियोजना के प्रथम चरण के लिए 18.21 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है।
#मनवीरसिंहचौहान #यमुनोत्री #उत्तरकाशी #बनालखड्डपुल #विकास #सड़ककनेक्टिविटी #चारधामयात्रा #pahadsamachar