पालाचौरई में सेवा का महाशिविर: सांसद विवेक बंटी साहू के अभियान में 635 ग्रामीणों ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पालाचौरई में सांसद श्री विवेक बंटी साहू के "सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन" अभियान तथा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित 13वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जनसेवा का प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला। पालाचौरई, नजरपुर, जमकुंडा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में पहुंचे और स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श तथा निःशुल्क दवाइयों का लाभ उठाया।
शिविर में कुल 635 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 264 महिलाएं एवं बालिकाएं तथा 371 पुरुष एवं युवा शामिल रहे। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया, वहीं जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
पूरे दिन ग्रामीणों की लगातार भीड़ बनी रही। लोगों ने इस पहल को ग्रामीण क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए ऐसे स्वास्थ्य शिविरों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत पालाचौरई, नजरपुर एवं जमकुंडा के सरपंचों उपसरपंच पंच, भाजपा जिला पदाधिकारियों, नगर पालिका परिषद जुन्नारदेव के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, पालाचौरई के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं, शक्ति केंद्र एवं बूथ अध्यक्षों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों तथा पत्रकार बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
ग्रामीण अंचलों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की यह पहल सेवा, समर्पण और जनकल्याण का सशक्त उदाहरण बनी।
स्वस्थ नागरिक ही सशक्त समाज और विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव हैं।
भारतीय जनता पार्टी जुन्नारदेव विधानसभा Bunty Vivek Sahu
#सेवा_संकल्प_अभियान #100दिन_स्वास्थ्य_अभियान #विवेकबंटीसाहू #पालाचौरई #नजरपुर #जमकुंडा #जुन्नारदेव #छिंदवाड़ा #निःशुल्क_स्वास्थ्य_शिविर #जनसेवा #स्वस्थभारत
Junnardeo, Chhindwara | Sep 29, 2026