मंडला: एनीकट घाट से छोटे पुल तक श्रमदान कर घाट किया साफ़, पालिका टीम और समाजसेवियों ने निभाई सक्रिय भूमिका
Mandla, Mandla | May 18, 2026 सोमवार 9 बजे नगर के नर्मदा नदी तट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत एनीकट घाट से छोटे पुल तक श्रद्धालुओं, समाजसेवियों और नगर पालिका की टीम ने श्रमदान कर घाट क्षेत्र की साफ-सफाई की। अभियान में नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी गजानन नाफड़े के नेतृत्व में स्वच्छता कार्य किया गया।