लालगंज: इंद्रवार गांव निवासी 8 वर्षीय बालक जामुन का फल तोड़ते समय पेड़ से गिरा, प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर किया गया रेफर
ड्रमंडगंज के इंद्रवार गांव निवासी सूरज आदिवासी का 8वर्षीय पुत्र दिव्यांश शुक्रवार सुबह करीब 8:00बजे अन्य साथियों के साथ घर से कुछ दूर जामुन का फल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। अनियंत्रित होकर पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए। जहां चिकित्सक ने रेफर कर दिया।