जायल: जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार भीलवाड़ा के दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
Jayal, Nagaur | Dec 18, 2024 जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार आज बुधवार को भीलवाड़ा के दौरे पर रही। इस दौरान भीलवाड़ा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत की। वहीं कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।