जायल: सोमणा गांव में नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का किया गया शुभारंभ
Jayal, Nagaur | Dec 16, 2024 नागौर जिले के जायल विधानसभा क्षेत्र के सोमणा गांव में आज सोमवार को नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस दौरान नवीन आंगनबाड़ी केंद्र के शुभारंभ के दौरान जनप्रतिनिधियो , स्थानीय लोग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व बच्चे मौजूद रहे। वहीं नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का छोटी बच्ची द्वारा फीता काटकर शुभारंभ करवाया गया।