जायल: लूणसरा गांव में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का हुआ शुभारंभ, सरपंच सहित जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
Jayal, Nagaur | Dec 15, 2024 नागौर जिले के जायल विधानसभा के लूणसरा गांव में रविवार को नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस दौरान लूणसरा सरपंच महिपाल सहित जनप्रतिनिधि , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,आशा सहयोगिनी सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीण और बच्चे मौजूद रहे। वहीं सरपंच व ग्रामीणो ने नवीन आंगनबाड़ी केंद्र खुलने पर जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार का आभार व्यक्त किया।