जायल: बोड़वा ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच
Jayal, Nagaur | Dec 17, 2024 नागौर जिले के जायल के बोडवा ग्राम पंचायत में आज मंगलवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की और से मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में आमजन के स्वास्थ्य की जांच की गई।वही शिविर का जायल ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने औचक निरीक्षण करते हुए चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।