जायल: जायल के आंगनबाड़ी केंद्र पर रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन, बच्चों ने लिया भाग
Jayal, Nagaur | Dec 17, 2024 नागौर जिले के जायल के आंगनबाड़ी केंद्र पर मंगलवार को रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरिता सैन ने बताया कि केंद्र से जुड़ाव को प्रदर्शित करने के लिए बच्चों के हाथो के छाप ली गई। साथ ही विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कृत किया गया।