अरवल: पहलेजा पावर ग्रिड से ड्यूटी कर अपने घर लौटने के क्रम में हरदिया गांव के समीप बिजली मिस्त्री की मौत हो गई।
Arwal, Arwal | Mar 14, 2024 हरदिया गांव के समीप बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बिजली मिस्त्री विपिन कुमार पहलेजा पावर ग्रिड से ड्यूटी कर अपने घर लौटने के क्रम में सोन नहर पर सड़क के बीचो-बीच पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों के द्वारा पुलिस की इसकी सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है। मृतक की पहचान रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के बंदेली बिगहा गांव निवासी विपिन कुमार पिता सिद्धनाथ सिंह उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई है।