अरवल: जिले के कई जगह से आए होमगार्ड के जवानों ने जिला मुख्यालय में दिया धरना।
Arwal, Arwal | Mar 13, 2024 जिला मुख्यालय में जिले के कई जगह से आए सफल होमगार्ड के जवानों के द्वारा एकदिवसीय धरना का आयोजन किया। धरना के माध्यम से सरकार को आगाह किया कि 13 साल बाद बिहार के अलग-अलग जिलों में होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया शुरू हुई थी, शारीरिक परीक्षा देकर वह सफल भी घोषित किए गए, लेकिन अभी तक उनकी जॉइनिंग नहींहो पाई है।