अरवल: सदर प्रखंड मुख्यालय में अनुआ और बेलाव गांव में गरीबों के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर भाकपा वाले ने दिया धरना।
Arwal, Arwal | Mar 13, 2024 माले कार्यकर्ताओं ने सदर प्रखंड मुख्यालय में अनुआ और बेलाव गांव के गरीबों के साथ हो रही अत्याचार को लेकर एकदिवसीय धरना दिया।धरना के माध्यम से अनुआ गांव में नाबालिक बच्चों की गड्ढे में डूबकर हुई मौत के बाद ठेकेदार पर प्राथमिक दर्ज करने की मांग कर रहे थे। वहीं बेलाव गांव में 1970 के दशक से रह रहे गरीबों को जबरन जमीन से हटाए जाने का आरोप लगाया है।