बिहटा: बहपुरा गांव में बच्चों के झगड़े को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक महिला घायल
Bihta, Patna | Jul 31, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहपुरा गांव में बच्चों के झगड़ा को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुए मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई है। घायल हुई महिला को इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की पहचान सुनीता देवी के रूप में की जा रही है।