सुनेल: कस्बे में अज्ञात चोरों ने 2 दुकानों से करीब ₹1.5 लाख की नकदी व सामान किया चोरी, केस दर्ज
सुनेल कस्बे में सोमवार व मंगलवार की रात को चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाकर करीब डेढ़ लाख रुपये की नगदी व सामान चुरा कर ले गए।पीड़ित ओमप्रकाश ने रिपोर्ट में बताया है कि मंगलवार की रात को अज्ञात चोर मेरी दुकान की छत से गेट व पट्टियां तोड़कर अंदर घुस गए एवं गल्ले में रखे करीब डेढ़ लाख रुपए नगद एवं किराना का सामान चोरी कर ले गए।