प्रतापगढ़: दिनदहाड़े महिला को बंधक बनाकर बदमाशों ने लाखों के जेवरात व कैश लूटे, पुलिस चोरियों को रोकने में नाकाम
इलाके के बहुता गांव में दरवाजे पर अकेली बैठी महिला को बंधक बनाकर बदमाश लाखों के जेवरात व कैश लेकर निकल गए। घटना की जानकारी पर रूर पुलिस चौकी इंचार्ज के साथ डायल 112 पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पीड़िता जया शर्मा ने बताया कि उनके पति रंजीत शर्मा और उनकी सास पट्टी स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में खाते से पैसा निकालने के लिए गए। घर में वह अकेली थी। दोपहर 1:00 बजे क