प्रतापगढ़: पुराना मलगोदाम रोड पर बाइक पार्किंग विवाद उग्र हुआ, दबंगों ने पुलिस के सामने व्यापारी की पिटाई की, CCTV में कैद
नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना माल गोदाम चौराहे पर बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। दबंगों ने दरोगा सचिन गुप्ता के सामने दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। सुबह हुई कहासुनी के बाद व्यापारी ने तहरीर दी थी, सोमवार शाम 6 बजे आधा दर्जन दबंग पहुँचे और तांडव मचाया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई।