प्रतापगढ़: जोगापुर के दुकानदार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, एसपी से की शिकायत
नगर कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर निवासी दुकानदार अमित कुमार गुप्ता ने पुलिस पर नाश्ता-पानी का पैसा न देने, मांगने पर फर्जी मुकदमे व जेल की धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि रोजाना ग्राहकों की तलाशी और बाइक उठाव से परेशान हैं। पीड़ित ने सोमवार को दोपहर 3 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।