नई सराय तहसील के महिदपुर गांव स्थित जर्जर पानी की टंकी की सीढ़ियां का एक हिस्सा गिरने से मलबे की चपेट में आई 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला कलिया पत्नी कमल सिंह ने उपचार के दौरान भोपाल में दम तोड़ दिया। रविवार शाम पांच बजे जैसे ही महिला का शव महिदपुर गांव पहुंचा तो ग्रामीणों में पीएचई विभाग के खिलाफ जमकर गुस्सा देखा गया।