बांगरमऊ: नसीरपुर भिक्खन गांव के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल,सीएचसी में कराया भर्ती
बांगरमऊ कोतवाली के हरदोई उन्नाव मार्ग स्थित नसीरपुर भिक्खन गांव के सामने देर रात दो बाईकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई.सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल युवक को बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है.