बहादुरपुर: करीला धाम में स्वच्छता अभियान के तहत 24 बैग प्लास्टिक कचरा हटाया गया
प्रसिद्ध धार्मिक स्थल करीला धाम में स्वच्छता अभियान के तहत 24 बैग प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका सुरक्षित निपटान किया गया। प्रशासन द्वारा शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि मंदिर ट्रस्ट और ग्राम पंचायत की संयुक्त पहल से परिसर में डस्टबिन रखवाए गए हैं तथा श्रद्धालुओं को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है