पटना ग्रामीण: अटल पथ पर हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोग हुए घायल, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
राजधानी पटना के अटल पथ पर भीषण सड़क हादसे में कार पर बैठे चार लोग हुए घायल चारों घायलों को पास के अस्पताल में कराया गया भर्ती.प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया कि दुर्घटना हुई कार तेज रफ्तार से जा रही थी और स्कॉर्पियो कार को ओवरटेक कर रही थी तभी अचानक से एक दूसरी कार सामने से आ गई.तेज रफ्तार होने के कारण अचानक से ब्रेक लेने के कारण कार डिवाइडर से टकराती है.