पटना ग्रामीण: फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने पटना से किया गिरफ्तार
संस्कृत शिक्षक के पद पर नौकरी के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले गिरोह के तीन गुर्गों को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त से पुलिस पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में पूर्वी चम्पारण जिले के बेलासपुर थाना क्षेत्र के मोतिहारी गांव निवासी शहीद रजा, ओम प्रकाश सिंह और मनीष कुमार सिंह शामिल है।