पटना ग्रामीण: सीएम आवास का घेराव करने जा रहे अतिथि शिक्षकों पर पटना जू के गेट नंबर 1 के पास प्रशासन ने किया लाठीचार्ज
वैसे अतिथि शिक्षक जो 6 वर्षों से विभिन्न विद्यालयों में अपनी सेवा दे रहे थे,उन्हें हटा दिया गया है। जिसे लेकर यह सभी अतिथि शिक्षक सीएम आवास का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही पटना जू के गेट नंबर 1 के पास प्रशासन ने उन्हें रोक दिया और उन्हें समझने का प्रयास भी किया लेकिन अतिथि शिक्षक मानने को तैयार नहीं थे।जिसके बाद प्रशासन ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया