पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन पर रेल पुलिस पटना द्वारा चोरी और खोए हुए मोबाइल बरामद कर वास्तविक धारक को लौटाया गया
माह मार्च 2024 में रेल जिला पटना अंतर्गत कुल 149 चोरी और खोए हुए हुए मोबाइल को बरामद कर विभिन्न रेल थाना द्वारा विधि सम्मत उनके वास्तविक स्वामित्व को लौटाया गया जिसमें पटना जंक्शन पर खोये/चोरी हुए 23 और राजेंद्र नगर के 18 मोबाइल के साथ अन्य रेल थाना मिला कर 149 मोबाइल को उनके मालिकों को लौटाया गया. 149 मोबाइल की कुल अनुमानित राशि 22 लाख 35 हज़ार रुपये है.