जसवंतनगर: जसवंतनगर में 'ई-रिक्शा लॉक' से चालक परेशान, ब्लूटूथ बैटरी सिस्टम से शरारती युवकों द्वारा छेड़छाड़ की आशंका
नगर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से ई-रिक्शा चालकों के लिए नई मुसीबत खड़ी हो गई है। कई चालकों का कहना है कि उनके ई-रिक्शे चलते-चलते या खड़े-खड़े अचानक बंद हो जा रहे हैं, जिससे घंटों सड़क किनारे खड़ा रहना पड़ रहा है। चालकों का आरोप है कि कुछ शरारती युवक ब्लूटूथ आधारित बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम BMS का दुरुपयोग कर मोबाइल ऐप के जरिए बैटरी लॉक कर रहे हैं।