कटनी में दो स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के आवा और नेचुरल स्पा सेंटर पर पुलिस ने दबिश देकर 10 लड़कियों और 6 लड़कों को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान सेंटरों से कई दवाइयां और आपत्तिजनक सामग्री और शराब की बोतले मिलने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि सेंटर में मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों की लड़कियां भी काम करती थीं। फिलहाल पकड़े गए सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।