उरई: रामपुरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने कुछ लोगों पर कटी फसल में आग लगाने का आरोप लगाया, जिलाधिकारी से की शिकायत
Orai, Jalaun | May 6, 2026 बुधवार की दोपहर 1:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिलाधिकारी कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई जहां पर एक वृद्ध महिला ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उसकी फसल कटी रखी थी जिस पर कुछ दबंगों ने आग लगा दी जिसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई जिसके चलते महिला ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाइए।